चंडीगढ़ में सस्ती शराब बेचने पर ठेका सील:हाईकोर्ट दे चुका है पंजाब-चंडीगढ़ प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश, सोशल मीडिया पर प्रचार नहीं

📅 Published: December 19, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में सस्ती शराब बेचने के मामले में एक्साइज विभाग सेक्टर-22सी का शराब ठेका सील कर दिया गया है। इसके अलावा शहर के अन्य शराब ठेकों पर भी एक्साइज विभाग नजर बनाए हुए है। इसकी शिकायत पर हाई कोर्ट ने पंजाब और चंडीगढ़ प्रशासन को कार्रवाई के आदेश दिए थे। एक्साइज एंड टैक्सेशन ऑफिसर अरुण कुमार ने बताया कि उनके पास कई दिनों से शिकायत आ रही थी कि सेक्टर-22सी में स्थित शराब का ठेका शराब को कम दाम में बेच रहा है। इसके बाद उन्होंने सत्यापन के लिए अपनी टीम को गुप्त तरीके से भेजा। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए, जिसके बाद शराब के ठेके को सील कर दिया गया। एक्साइज विभाग की ओर से कहा गया कि अगर कोई भी शराब बिक्री को लेकर सोशल मीडिया पर प्रचार करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी लाइसेंस भी रद्द या निलंबित होगा चंडीगढ़ में शराब के कुछ ठेकों पर शराब सस्ती देने के मामले में एक्साइज विभाग ने ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। साथ ही अपने विभाग के अधिकारियों को ऐसे शराब ठेकों की समय-समय पर निगरानी रखने के भी आदेश दिए हैं। अब ऐसा करने पर अगर कोई पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। चंडीगढ़ एक्साइज विभाग ने कहा है कि अगर किसी ने नियम तोड़े तो उसका लाइसेंस रद्द या निलंबित किया जा सकता है और उस पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। हाईकोर्ट दे चुका कार्रवाई के आदेश कम दाम पर बेचता पकड़ा गया तो कार्रवाई

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *