चंडीगढ़ में ASI पर जबरन शारीरिक संबंध बनवाने का आरोप:एसएसपी को शिकायत, समझौते का बना रहे दबाव, सारंगपुर थाने का मामला

📅 Published: December 15, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ पुलिस का सारंगपुर थाना एक बार फिर विवादों में घिर गया है। इस बार मामला किसी अपराध की जांच का नहीं, बल्कि पुलिस पर लगे बेहद गंभीर आरोपों का है। सोशल मीडिया पर एक महिला की शिकायत की कॉपी वायरल हुई है, जिसमें उसने चंडीगढ़ पुलिस के एक एएसआई पर देर रात बीट बॉक्स बुलाकर हत्या और रेप के आरोपी से जबरन शारीरिक संबंध कराने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। यह शिकायत 10 नंवबर को दी गई है। इसके वायरल होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है पीड़िता के अनुसार, घटना के समय बीट बॉक्स में एएसआई के साथ दो कांस्टेबल भी मौजूद थे। बताया गया है कि यह वारदात करीब दो महीने पहले की है। हालांकि, आरोप इतने गंभीर होने के बावजूद अब तक न तो किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है और न ही कोई खुलकर बोलने देने को तैयार है। वहीं, आरोप हैं कि वरिष्ठ स्तर पर मामले को दबाने और निपटाने की कोशिशें की जा रही हैं। सेक्टर-9 पुलिस हेडक्वार्टर में दी शिकायत महिला ने इस पूरे मामले की लिखित शिकायत सेक्टर-9 स्थित पुलिस हैडक्वार्टर की पब्लिक विंडो पर दी थी। शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले उस पर चार-पांच लोगों ने हमला किया था। हमलावरों ने उसे जमीन पर गिराकर डंडों से पीटा और बाल पकड़कर मुक्के मारे। इस संबंध में जब उसने पुलिस को शिकायत दी तो हल्की धाराओं में मामला दर्ज किया गया। महिला का आरोप है कि यह हमला पुलिस की साजिश के तहत कराया गया और आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पुलिस उसे लगातार परेशान कर रही है। पीड़िता ने बताया कि 23 अक्टूबर 2025 की रात करीब 11 से 12 बजे के बीच सारंगपुर थाने में तैनात एएसआई ने उसे तीन बार फोन कर तुरंत मिलने के लिए बुलाया। काम पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं दी गई और खुड्डा लाहौरा बीट बॉक्स पर आने को कहा गया। वह जब वहां पहुंची तो एएसआई और दो कॉन्सटेबल मौजूद थे। आरोप है कि एएसआई ने उसे बताया कि वहां मौजूद युवक हत्या और बलात्कार का आरोपी है और उसे सजा दिलाने के लिए साजिश के तहत जबरन शारीरिक संबंध बनाने को कहा गया। मना करने पर उसे घसीटकर कमरे में ले जाया गया और धमकी देकर जबरन शारीरिक संबंध करवाए गए। पीड़िता का कहना है कि धमकी के डर से वह चुप रही और घटना के बाद से मानसिक रूप से टूट चुकी है। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *