चंडीगढ़ के सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में इंदरप्रीत पैरी की हत्या के बाद अब सोशल मीडिया पर एक धमकी भरा वायरल हो रहा है, जिसमें खुद को आरजू बिश्नोई, हरि बॉक्सर, शुभम लोंकर और हरमन संधू गैंग ने इस वारदात की जिम्मेदारी लेने का दावा किया है। पोस्ट में साफ तौर पर लिखा गया है कि यह हमला उनकी नई जंग की शुरुआत है। वायरल पोस्ट के मुताबिक, इंदरप्रीत पैरी पर आरोप था कि वह गोल्डी और रोहित नाम के व्यक्तियों से मिलकर चंडीगढ़ के क्लबों से वसूली करवाता था। पोस्ट करने वालों ने दावा किया कि इसी वजह से उसकी हत्या की गई है। जो नाम गोल्डी बराड़ भी हो सकता है जिसे लेकर चंडीगढ पंजाब व हरियाणा सभी एजेंसियां जांच कर रही है। ये डाली सोशल मीडिया पर पोस्ट….. Jai shree Ram Jai bajrang bali राम-राम सभी भाइयों को। मैं (Aarzoo bishnoi) (Hari boxer) (shubam Lonker) (Harman Sandhu) आज से नई जंग की शुरुआत हो चुकी है।…. यह जो चंडीगढ़ में 26 सेक्टर में। inderpreet parry की हत्या हुई है। इसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं। यह हमारे ग्रुप के गद्दार ! (Goldy or Rohit) का फोन करवा कर सभी Club से पैसा इकट्ठा करवाता था। इसलिए इसको मारा है। और शुरुआत इन्हों ने करी थी। पहले हमारे Hari bhai के ऊपर अटैक करने की कोशिश करी थी और बाद में Sippa bhai की इन्होंने हत्या करवाई थी। और आज से हमारी सभी को चेतावनी है जो जो भी इनका छोटे से काम में भी साथ देगा सभी को मारेंगे। और जो बुकी ! और क्लब वाले ! जो जो इनको पैसे देते हैं, हम उनको पूछेंगे नहीं, फोन लगाकर ! सबके पास पहुंच जाएंगे और मारेंगे। चाहे वह किसी भी कंट्री में हो सब तक पहुंच जाएंगे हम ! चाहे जितना मर्जी टाइम लगे हमको। … #SalamShida nu #Rip Ankit bhadu sherwala #Rip Sippa mallan #Goggi maan Group #Piyush Piplani #Dilawar Haryana #Ankit Sirsa लॉरेंस-गोल्डी के साथ फोटो सामने आईं जैसे ही इंद्रप्रीत पैरी को गोलियां मारने की खबर सामने आई तो उसकी कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ फोटो सामने आ गईं। इनमें वह लॉरेंस और गोल्डी के साथ फ्रेंडली अंदाज में खड़ा दिखाई दे रहा है। यह फोटो कॉलेज टाइम की मानी जा रही हैं, तब लॉरेंस और गोल्डी भी यहीं पढ़ाई करते थे। पुलिस को शक है कि पैरी उसके बाद भी लॉरेंस गैंग से जुड़ा हो सकता है। ऐसे में उसकी पंजाब के बंबीहा ग्रुप से रंजिश हो सकती है। कैसे हुई वारदात, 4 पॉइंट में जानिए… SSP बोलीं- हमलावर जल्द पकड़ेंगे चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर ने कहा कि हमलावरों की पहचान के लिए CCTV में जांच की जा रही है। पूरे शहर में टीमें तैनात कर दी गई हैं। जांच के लिए भी टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही हमलावरों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
चंडीगढ़ हत्या ही जिम्मेवारी की गैंग ने:कहा- Club से करवाता था पैसा इकट्ठा, गोल्डी और रोहित के नाम का जिक्र
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
