चंडीगढ़ 10 महीने में 7.12 लाख चालान:17 करोड़ जुर्माना वसूला, हाई-टेक CCTV कैमरे भी नहीं रोक पाए ट्रैफिक उल्लंघन,

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंडीगढ़ में लाइट प्वाइंट्स और इंटर सेक्शनों पर लगाए गए 2,085 हाई-टेक CCTV कैमरे भी ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर लगाम नहीं लगा पा रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस ने 1 जनवरी से 5 नवंबर 2025 तक 7,12,000 चालान काटे हैं और करीब 17 करोड़ रुपए जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। हालांकि पिछले साल की तुलना में इसमें सुधार देखने को मिला है। वर्ष 2024 में ट्रैफिक पुलिस ने 9,91,000 चालान जारी किए थे और 26.72 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला था। लाइट जंप और ओवर स्पीड सबसे ज्यादा चालान रेड लाइट – 3,60,251 ओवर स्पीड- 79,068 विदाउट हेलमेट- 15,311 ट्रिपल राइडिंग- 839 ड्रंकन ड्राइविंग – 3,715 ​​​​​​​अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों- 2,73,580 सोशल मीडिया से किए चालान पोस्टर्स के आधार पर- 40,000 इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स पर मिली शिकायतों पर- 5,952 वॉट्सऐप – 34,055

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *