चंडीगढ़ एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार दीपक मित्तल उर्फ विक्की को चंडीगढ़ की स्पेशल कोर्ट ने 40,000 रुपए के मुचलके पर जमानत दी गई है। मगर जमानत देते समय अदालत ने साफ कहा कि अगर बाद में आने वाली सीएफएसएल रिपोर्ट में कोई ऐसी बात मिलती है। जिससे यह साबित हो जाए कि मिला हुआ नशा बहुत बड़ी मात्रा में है, तो आरोपी को तुरंत अदालत में हाजिर होना पड़ेगा और उसकी जमानत अपने-आप खत्म हो जाएगी। साथ ही अदालत ने कहा कि आरोपी 13 अक्टूबर 2025 से जेल में है और उसके पास मिला नशा छोटी मात्रा का है, इसलिए उसे जमानत पर छोड़ा जा सकता है। अदालत ने माना कि आरोपी के खिलाफ तीन अन्य एनडीपीएस मामले लंबित हैं, लेकिन सिर्फ इस आधार पर जमानत नहीं रोकी जा सकती। अदालत ने कहा कि कई दलीलें जैसे गलत जांच या गलत फंसाना ये सब ट्रायल के समय तय होंगी। जानिए पूरा मामला क्या था 22 सितंबर 2025 को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) थाना-11 की टीम ने गुप्त सूचना पर सेक्टर-44 से एक युवक नीरज मंगल को पकड़ा था। उसकी जेब से 31.03 ग्राम हेरोइन मिली थी। बाद में नीरज के बयान के आधार पर पुलिस ने दीपक मित्तल उर्फ विक्की को गिरफ्तार किया और उसके बताए अनुसार 13 अक्टूबर को 11.97 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। अदालत में आरोपी के वकील ने कहा कि दोनों बरामद नशे को मिलाकर भी यह छोटी मात्रा में आता है और आरोपी को झूठा फंसाया गया है। वकील ने यह भी कहा कि जांच एजेंसी ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 50 का पालन नहीं किया। पुलिस बोला NDPS मामलों शामिल पुलिस ने अदालत को बताया कि नीरज और दीपक पहले भी कई एनडीपीएस मामलों में शामिल रहे हैं। जांच में यह भी सामने आया कि दीपक मित्तल कथित तौर पर सलमान उर्फ मुन्ना (निवासी मलोया) से हेरोइन खरीदता था और कई बार ऑनलाइन भुगतान करता था। बैंक ऑफ बड़ौदा सेक्टर-26 में सलमान के पिता जुल्फिकार के खाते में साल भर में 33 लाख रुपए से ज्यादा के लेन-देन मिले, जो पुलिस के मुताबिक संदिग्ध हैं। हालांकि, पुलिस ने भी कहा कि दोनों बरामद नशे की मात्रा छोटी है। आरोपी का सह-आरोपी नीरज मंगल पहले ही जमानत पर है।
चंडीगढ़ NDPS केस में डेढ़ महीने बाद जमानत:कोर्ट बोला- CFSL रिपोर्ट के बाद फिर हो सकती गिरफ्तारी, पुलिस बोला NDPS मामलों शामिल
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
