चंदौली में वन विभाग ने अवैध गिट्टी ट्रक जब्त किया:चालक के पास नहीं थे वैध दस्तावेज, बिहार जा रहा था डंफर

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली जिले के चकिया रेंज में वन विभाग की टीम ने अवैध रूप से गिट्टी ले जा रहे एक डंफर ट्रक को जब्त कर लिया। चालक के पास वैध दस्तावेज न होने पर वन कर्मियों ने वाहन को सीज कर दिया। यह ट्रक गैर जनपद से गिट्टी लादकर पहाड़ी रास्ते से बिहार राज्य की ओर जा रहा था। वन विभाग की इस त्वरित कार्रवाई के बाद पुलिस, परिवहन और खनन विभाग के अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं, क्योंकि ऐसे वाहनों की जांच की प्राथमिक जिम्मेदारी इन्हीं विभागों की होती है। वन विभाग की टीम ने अवैध खनन और ढुलाई के खिलाफ यह कार्रवाई चंद्रप्रभा रेंज के शिकारगंज क्षेत्र में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान की। वाहन के पास कोई परमिट या आवश्यक दस्तावेज नहीं थे। रेंजर अखिलेश दुबे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में वाहन को मौके पर ही जब्त कर सीज कर दिया गया। चालक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अवैध ढुलाई को लेकर मिल रही लगातार शिकायतों के बाद विभाग ने पूरे रेंज में अपनी निगरानी बढ़ा दी है। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। रेंजर अखिलेश दुबे ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन और परिवहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेंज के विभिन्न क्षेत्रों में चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *