चंदौली में 272 वाहनों का चालान, 2.99 लाख जुर्माना:यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने चलाया विशेष अभियान

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंदौली में यातायात माह के तहत ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 272 वाहनों का चालान किया गया, जिनसे 2.99 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों के पालन, हेलमेट की जांच और नो पार्किंग में खड़े वाहनों की पड़ताल की गई। जनपद के सभी रूट की सड़कों पर चेकिंग की गई, जिसमें क्षमता से अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों, बिना हेलमेट और नो पार्किंग में खड़े वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। विशेष रूप से ऑटो और अन्य निजी व व्यावसायिक वाहनों की चेकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक (एसपी) आदित्य लांग्हे ने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए अभियान चलाकर लापरवाह लोगों के वाहनों का चालान किया गया। उन्होंने यह भी बताया कि चेकिंग के दौरान कई वाहन चालकों ने यात्री संख्या के निर्धारित मानकों का उल्लंघन किया। अभियान के दौरान कुल 272 वाहनों का चालान किया गया। इनमें बिना हेलमेट के 184, तीन सवारी वाले 18, नो पार्किंग में 28 और गलत दिशा में वाहन चलाने वाले सात वाहन शामिल थे। इन सभी वाहन स्वामियों से कुल 2.99 लाख रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने आमजन और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। उन्हें नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट और हेलमेट का प्रयोग करने तथा वाहनों को ओवरलोड न करने का सुझाव दिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *