चांदपुर में गैस सिलेंडर फटने से घर जला:चाय बनाते समय लगी आग, छत गिरी; चीखते हुए भागी बुजुर्ग महिला

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बिजनौर के नूरपुर में चाय बनाते समय गैस सिलेंडर में आग लगने से एक घर पूरी तरह जल गया। इस हादसे में मकान की छत भी गिर गई, जिससे 60 वर्षीय विधवा वृद्धा फातमा बेघर हो गईं। यह घटना कस्बे के मोहल्ला हजरतनगर की है, जहां फातमा अपने घर में अकेली रहती हैं। वह गैस चूल्हे पर चाय बना रही थीं। जैसे ही उन्होंने चूल्हा जलाने के लिए माचिस जलाई, गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। फातमा चीखते हुए घर से बाहर भागीं। देखते ही देखते गैस सिलेंडर की आग ने विकराल रूप ले लिया। पड़ोसियों और गैस एजेंसी के कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की भयावहता देखकर वे पीछे हट गए। सूचना मिलने के लगभग एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक मकान की कच्ची छत गिर चुकी थी और घर में रखा सारा घरेलू सामान, कुछ नकदी समेत सब कुछ जलकर राख हो गया था। इस भीषण अग्निकांड से गरीब मकान मालकिन को भारी नुकसान हुआ है। फातमा अब सरकारी मदद की उम्मीद कर रही हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *