चित्रकूट में विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा संपन्न:136 छात्र-छात्राएं शामिल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दी जानकारी

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चित्रकूट में सोमवार को विद्याज्ञान प्रवेश परीक्षा श्री गंगा प्रसाद जन सेवा इंटर कॉलेज, शंकर बाजार कर्वी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस परीक्षा में कुल 136 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। पहली पाली सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक बालिका वर्ग के लिए थी, जिसमें जनपद की 65 बालिकाओं ने हिस्सा लिया। दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बालक वर्ग के लिए हुई, जिसमें 71 बालक सम्मिलित हुए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बी.के. शर्मा ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण, नकल विहीन और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। उन्होंने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। यह प्रवेश परीक्षा कक्षा 6 के छात्र-छात्राओं के लिए प्रतिवर्ष आयोजित की जाती है। इसके माध्यम से चयनित बच्चों को सीतापुर और नोएडा में स्थित विद्याज्ञान स्कूलों में प्रवेश मिलता है। इन स्कूलों में बच्चों को विश्व स्तरीय शिक्षा और सुविधाएं निःशुल्क प्रदान की जाती हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *