लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान प्रदेशभर से आए लोगों ने अपनी समस्याएं उनके सामने रखीं। महिलाओं, बुजुर्गों और पीड़ितों की बात ध्यान से सुनते हुए मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रदेशभर से आई शिकायतों पर सीधा संवाद सोमवार को आयोजित जनता दर्शन में उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से आए फरियादी शामिल हुए। महिलाओं की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पीड़ितों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ने चाहिए। स्वास्थ्य से जुड़ी शिकायतों पर विशेष सख्ती जनता दर्शन के दौरान एक दर्जन से अधिक शिकायतें इलाज से संबंधित सामने आईं। मुख्यमंत्री ने ऐसे सभी मामलों में स्वास्थ्य विभाग को तत्काल इलाज सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गरीब और असहाय लोगों को इलाज में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बच्चों से मिलकर पढ़ाई के बारे में जाना जनता दर्शन में आए बच्चों से मुख्यमंत्री ने आत्मीय संवाद किया। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट देते हुए उनकी पढ़ाई और स्कूल से जुड़ी जानकारी ली। बच्चों से बातचीत करते हुए सीएम योगी ने उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। तत्काल कार्रवाई के दिए निर्देश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनता दर्शन में आई हर शिकायत का निस्तारण तय समयसीमा में किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता आम जनता की समस्याओं का समाधान है और इसमें किसी तरह की देरी या लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी ने सुनी फरियादें:अफसरों को दिए तत्काल निस्तारण के निर्देश; बच्चों को दी चॉकलेट
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
