जांच को भेजा गया दूध का सैंपल निकला मिलावटी:खाद्य विभाग ने 7000 लीटर मिलावटी दूध को कराया नष्ट

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

खाद्य विभाग की टीम द्वारा गुरुवार को घाटमपुर क्षेत्र में मूसानगर रोड, जगतपुर स्थित लीला डेयरी चिलिंग सेंटर में‌ छापेमारी के दौरान पकड़ा गया 7000 लीटर दूध मिलावटी निकला है। जांच के दौरान सैंपल भेजे जाने पर लैब से आई रिपोर्ट में दूध को असुरक्षित बताया गया है। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर पूरे दूध को नष्ट कराया है। एफआईआर दर्ज कराई
सहायक आयुक्त खाद्य संजय प्रताप सिंह ने बताया कि गुरुवार को निरीक्षण के बाद सामग्री को सीज करते हुए खाद्य कारोबार कर्ता की सुरक्षित अभिरक्षा में दे दिया गया था। जांच के लिए सैंपल को प्रयोगशाला भेजा गया था। जांच में सैंपल असुरक्षित पाया गया है। टीम ने मौके पर पहुंचकर सीज किए गए दूध को नष्ट कराया है। सभी प्राथमिक साक्ष्यों और मिलावट की आशंका के आधार पर संबंधित खाद्य कारोबार कर्ता के विरुद्ध थाना घाटमपुर में एफआईआर दर्ज कराई गई है। निरीक्षण में मिली थी आपत्तिजनक चीजें निरीक्षण के दौरान डेयरी परिसर में दूध के अतिरिक्त ट्राई सोडियम साइट्रेट, नॉन-डेयरी बेस्ड बेवरेज व्हाइटनर तथा स्किम्ड मिल्क पाउडर बड़ी मात्रा में संग्रहित पाया गया। मौके पर टीम द्वारा दूध के दो नमूनों सहित कुल पांच नमूने जांच हेतु संग्रहित किए गए थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *