मथुरा शहर कोतवाली इलाके में युवक पर लाठी डंडों से हमला कर जान से मारने के प्रयास के 2 आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों ने घर में घुसकर पीड़ित और उसके भाइयों पर 17 नवंबर को हमला किया था। इस हमले का CCTV वीडियो भी रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह था मामला शहर कोतवाली इलाके के लक्ष्मी नगर में 17 नवंबर को कैलाश शर्मा,भीम सिंह,उसके भाई और साथ मौजूद 10 अज्ञात लोगों ने जैनेंद्र कुमार के घर पर हमला बोल दिया। इस हमले में आरोपियों ने जैनेंद्र के भाई अमन,आकाश और आर्यन के साथ बुरी तरह मारपीट की। आरोपी लाठी डंडों से तब तक हमला करते रहे जब तक वह बेहोश हो नहीं गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। पुलिस ने दर्ज की FIR पुलिस ने जैनेंद्र की तहरीर पर आरोपी कैलाश,भीम सिंह,कैलाश के भाई और 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 190,191(2),191(3),110,115(2),117(2),131,324(2),333,351(3),352 BNS में मुकद्दमा दर्ज किया। इसके बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। मुखबिर की सूचना पर किए 2 आरोपी गिरफ्तार पुलिस ने इस मामले में मुखबिर की सूचना पर फरह सेरसा निवासी 25 वर्षीय योगेश पहलवान पुत्र मोहर सिंह और 19 वर्षीय अभिषेक उर्फ खिल्ला पुत्र दिगंबर सिंह को जय गुरुदेव चौराहा थाना हाई वे क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। जबकि इस मामले में मारपीट करने वाले मुख्य आरोपी कैलाश,भीम सिंह और उसका भाई अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। खुलेआम गुंडई करते दिखे आरोपी 17 नवंबर को हुई इस वारदात का CCTV वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आरोपी एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर रहे हैं। आरोपी पहले इलाके में दहशत फैलाने के लिए गाली गलौज करते हैं। इसके बाद वहां एक घर के बाहर पड़े युवक के साथ कुछ युवक उसकी बुरी तरह पिटाई करना शुरू कर दिया। इसके बाद उसे भागते हुए मारने लगे। वहीं दूसरे CCTV वीडियो में वह युवक को लाठी डंडों से मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। करीब आधा घंटे तक आरोपी अराजकता फैलाते रहते हैं। मौके पर लोगों के चेहरों पर दहशत दिखाई दे रही थी।
जान से मारने की नीयत से लाठी डंडों से किया:वारदात के 13 दिन बाद मथुरा पुलिस ने आरोपी किए गिरफ्तार, मारपीट की वारदात का CCTV वीडियो आया सामने
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
