जालौन में DJ पर गाने को लेकर विवाद,VIDEO:दुल्हे के भाई ने अपनी पसंद का गाना बजाने को कहा तो भड़के लड़की वाले, चले लाठी-डंडे

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र के राठ रोड स्थित विजय विक्रम पैलेस में रविवार रात एक विवाह समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष आपस में भिड़ गए। डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जल्द ही लाठी-डंडों से मारपीट में बदल गया। यह पूरी घटना गेस्ट हाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। जानकारी के मुताबिक, डीजे पर गाना बजाने को लेकर दूल्हे की बुआ के लड़के और लड़की पक्ष के लोगों के बीच कहासुनी हुई। यह बहस जल्द ही हाथापाई में बदल गई, जिसके बाद दोनों पक्षों के दर्जनों लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस अचानक हुए बवाल से समारोह में अफरा-तफरी मच गई और मेहमान इधर-उधर भागने लगे। इस हंगामे में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। गेस्ट हाउस प्रबंधन के अनुसार, मारपीट के बाद दोनों परिवार तनाव में वहां से चले गए। विवाद इतना बढ़ गया कि रात में ही शादी की सभी रस्में रोक दी गईं और विवाह घर से पूरा कार्यक्रम रद्द कर दिया गया। घर में पूरी कराई गईं रस्में लड़का पक्ष उरई के तुलसी नगर का निवासी बताया गया है, जबकि लड़की पक्ष इंदिरा नगर का रहने वाला है। घटना के बाद दोनों पक्ष बिना किसी बातचीत के अपने-अपने घर लौट गए। बाद में लड़की पक्ष के घर में कुछ रस्में पूरी की गईं। घटना के समय गेस्ट हाउस में दोनों परिवारों का कोई सदस्य मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों परिवार एक-दूसरे के संपर्क में नहीं हैं। इस घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। इस मामले में उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर ने बताया कि रात में पीआरवी (पुलिस रिस्पांस व्हीकल) द्वारा सूचना दी गई थी। हालांकि, किसी भी पक्ष ने कोतवाली में आकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *