जुए के आरोपी ने पुलिसकर्मी का उड़ाया मजाक, VIDEO:सफदरगंज पुलिस तहसील ले जा रही थी, हंसी-मजाक करते दिखे

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

बाराबंकी के सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रसौली से जुआ खेलते पकड़े गए कुछ आरोपियों को जब पुलिस चालान प्रक्रिया के लिए तहसील ले जा रही थी, तभी रास्ते में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। गिरफ्त में होने के बावजूद, आरोपियों ने पुलिस के एक सिपाही का मजाक उड़ाया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी एक पुलिस वाहन में बैठे दिखाई दे रहे हैं, जिसका नंबर UP 41 BP BP2429 है। वे लगातार टिप्पणियां कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी के बावजूद हंसी-मजाक में डूबे रहे। उनमें कानून का कोई भय नजर नहीं आया। दैनिक भास्कर वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में नाराज़गी देखने को मिली। उनका कहना है कि गिरफ्तार होने के बाद भी आरोपियों में डर न दिखना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाता है। यह मामला पुलिस की कार्यशैली और आरोपियों के बढ़ते मनोबल पर प्रश्नचिन्ह लगाता है। सफदरगंज पुलिस ने इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *