जौनपुर का युवक महाराष्ट्र में ट्रेन से गिरा, मौत:खंडवा में हुआ हादसा, शव लेने के लिए परिजन रवाना

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

जौनपुर के एक युवक की महाराष्ट्र के खंडवा में ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन शव लेने के लिए तत्काल रवाना हो गए हैं। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के कौरहा गांव निवासी 30 वर्षीय राजेश गौतम पुत्र धर्मराज करीब एक सप्ताह पहले बिना बताए अपनी बड़ी बहन के घर मुंबई गया था। तीन दिन पहले उसने घर फोन कर अपने मुंबई पहुंचने की जानकारी दी थी। इसके बाद वह बहन के घर से बिना बताए ट्रेन पकड़कर घर लौट रहा था। इसी दौरान खंडवा के पास ट्रेन से गिरकर उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना परिवार को देर से मिली। परिजनों के अनुसार, राजेश पांच बहनों में इकलौता बेटा था। वह गांव में पेंटिंग व मजदूरी का काम करता था। छोटी बहन पूजा ने बताया कि उनके पिता भी मजदूरी करते हैं, जिससे घर की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। राजेश की शादी हो चुकी थी, लेकिन पत्नी से संबंध नहीं थे। परिवार को पहले सूचना मिली थी कि हादसा कटनी में हुआ है, लेकिन वहां पहुंचने पर पता चला कि घटना महाराष्ट्र के खंडवा में हुई है। इसके बाद पिता, चाचा और चचेरे भाई शनिवार की रात में रत्नागिरी सुपरफास्ट ट्रेन से खंडवा के लिए रवाना हो गए। वे रविवार दोपहर में खंडवा पहुंचकर शव का अंतिम संस्कार करेंगे। वहीं, ग्राम प्रधान पप्पू यादव ने बताया कि कोतवाली से फोन आने पर घटना की जानकारी मिली। मृतक के परिवार से बात की गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *