जौनपुर भाजपा जिलाध्यक्ष बने अजीत प्रजापति:कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, पार्टी ने खेला पिछड़ा कार्ड

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

यूपी में भाजपा ने बुधवार की देर रात में के 14 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी। इसी क्रम में जौनपुर जिले की कमान अजीत कुमार प्रजापति को सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति का आधिकारिक ऐलान प्रदेश चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने किया। अजीत कुमार प्रजापति की ताजपोशी को राजनीतिक विश्लेषक भाजपा द्वारा ‘पिछड़ा वर्ग कार्ड’ खेलने के रूप में देख रहे हैं। जौनपुर में लंबे समय से जिलाध्यक्ष पद पर बदलाव नहीं हुआ था, जिसका असर पिछले चुनावों के परिणामों में दिखाई दिया था। संगठन स्तर पर जिलाध्यक्षों के चुनाव पहले ही हो चुके थे, लेकिन नामों की घोषणा बुधवार रात जारी सूची के साथ पूरी हुई। जौनपुर में इससे पहले पुष्पराज सिंह लगातार दो बार जिलाध्यक्ष रहे। उनके बाद अब शाहगंज के अढनपुर निवासी अजीत कुमार प्रजापति को जिम्मेदारी दी गई है। प्रजापति माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य रह चुके हैं और संगठन में विभिन्न पदों पर उनकी सक्रिय भूमिका रही है। बताया जाता है कि उनका संबंध राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से भी रहा है। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा होते ही पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और प्रजापति के आवास पर देर रात तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ उमड़ी रही। पार्टी को उम्मीद है कि नई नियुक्ति से जिले में संगठन और मजबूत होगा तथा आगामी चुनावों में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *