जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र में बरगुदर पुराने पुल के पास झाड़ियों से एक 29 वर्षीय युवक का शव बरामद हुआ है। युवक की बाईं कान के पास चोट के निशान मिले है। उसकी हत्या करके शव को फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान मछलीशहर थाना क्षेत्र के छाछो चकमुबारकपुर गांव निवासी रमाकांत यादव के रूप में हुई है। रमाकांत 18 नवंबर को मुंबई से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर के लिए रवाना हुए थे। घर न पहुंचने पर परिजनों ने 20 नवंबर को मछलीशहर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। लेकिन मंगलवार को बरगुदर पुल के पास शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन सिकरारा थाने पहुंचे। उन्होंने पड़ोस के गांव के एक युवक पर रमाकांत की हत्या का आरोप लगाया है।
जौनपुर में झाड़ियों में मिला युवक का शव मिला:कान के पास चोट के निशान, मुंबई से घर आ रहा था
📅 Published: November 25, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
