झांसी की पूर्व सांसद उमा भारती ने गाए मंडप गीत…VIDEO:ओरछा में बोली- राम की बहन बनकर बारात में आई हूं, गाना नहीं आता, मगर गाउंगी

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी की पूर्व सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती मंगलवार रात को मध्य प्रदेश के ओरछा में राम बारात में शामिल हुई। इस दौरान उन्होंने मंडप गीत गाए। “हरे बांस मंडप छाये, सिया जू खो राम ब्याहने आये…।” और “बने दूल्हा, छवि देखो भगवान की, दूल्हन बनी सिया जानकी…।” जैसे मंडप गीत गाए। भापजा की दिग्गज नेता उमा भारती द्वारा गाए गए मंडप गीत का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा- मेरे दिमाग में पहले से था कि मुझे ओरछा में ये गाना गाना है। मुझे गाना आता नहीं है। डांटना-फटकारना आता है। मगर आज गाना गाउंगी। मैं राम की बहन हूं, इसलिए बारात में आए हैं। हम लड़के वाले हैं, बारात में शामिल होंगे। मंडप गीत की दो लाइन ही आती हैं झांसी से 17 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के ओरछा में बेतवा नदी के किनारे भगवान श्रीराम का भव्य एवं इतिहासिक मंदिर बना है। यहां पर हर साल भगवान श्रीराम विवाह का धार्मिक आयोजन होता है। मंगलवार को राम बारात का आयोजन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए झांसी की पूर्व सांसद उमा भारती ओरछा पहुंची थी। आयोजन के दौरान उमा भारती मंच पर पहुंच गई। माइक लेकर बोली- मेरे दिमाग में पहले से था कि मुझे ओरछा में ये गाना गाना है। मुझे गाना आता नहीं है, डांटना-फटकारना आता है। मगर आज गाना गाउंगी। उमा भारती ने पहले- “हरे बांस मंडप छाये, सिया जू खो राम ब्याहने आए…।” बुंदेली मंडप गीत गाया। ये गाना गाने के बाद उमा भारती बोली- अब ये दो लाइन ही आती हैं। अब दूसरा गाउंगी तो उसकी भी दो लाइनें आती हैं। मगर गाउंगी जरूर। “बने दूल्हा, छवि देखो भगवान की, दूल्हन बनी सिया जानकी…।” इस बुंदेली मंडप गीत को उमा भारती ने सुनाया। गाते हुए कई बार उमा भारती लोगों को डांटते हुए भी दिखी। वे डांटते हुए बोली- गाते क्यों नहीं हो। सब गाओ। आज राम बारात है। झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया उमा भारती भाजपा की दिग्गज नेता है। वे 2014 में झांसी से लोकसभा चुनाव जीतीं थी। इसके बाद केंद्र सरकार में मंत्री रहीं। अब उमा भारती ने 2029 में झांसी से लोकसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इसके बाद वे चर्चा में हैं। उमा भारती मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने राम जन्मभूमि आंदोलन में प्रमुख भूमिका निभाई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *