झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण काम:कई ट्रेनें 11 दिसंबर तक रद्द, कुछ के समय में भी बदलाव

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी-मानिकपुर रेलखंड पर खुरहंड, डिंगवाही और बांदा स्टेशनों के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इस नॉन-इंटरलाकिंग कार्य के कारण 11 दिसंबर तक कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। कुछ ट्रेनें रद्द की गई हैं, जबकि कई अन्य निर्धारित समय से देरी से चलेंगी या उनके समय में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार, 11 दिसंबर को ग्वालियर-प्रयागराज, चित्रकूट-कानपुर और झांसी-बांदा ट्रेनों का संचालन रद्द रहेगा। इसके अतिरिक्त, 5 दिसंबर से 11 दिसंबर तक मानिकपुर-कानपुर और कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेनें भी नहीं चलेंगी। कई ट्रेनों के समय में भी परिवर्तन किया गया है। बरौनी-अहमदाबाद एक्सप्रेस 2, 3 और 4 दिसंबर को मानिकपुर व अतर्रा के बीच 30 मिनट देरी से चलेगी। वहीं, 5, 6, 8, 9, 10 और 11 दिसंबर को यह ट्रेन एक घंटे विलंबित रहेगी। आसनसोल-अहमदाबाद साप्ताहिक ट्रेन 7 दिसंबर को 50 मिनट देर से आएगी। दुर्ग-कानपुर ट्रेन 1 और 10 दिसंबर को ओहन-अतर्रा के बीच एक घंटे रोकी जाएगी। कानपुर-मानिकपुर पैसेंजर ट्रेन 2, 3 और 4 दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच तीन मिनट रुकेगी। लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस 11 दिसंबर को भीमसेन-बांदा के बीच 90 मिनट देरी से चलेगी। गाड़ी संख्या 601025 (डीयू-बीयूआई) बीना-खैरार के मध्य दो घंटे रोकी जाएगी और लोकमान्य तिलक (सूबेदारगंज मुंबई) ट्रेन भी 11 दिसंबर को भीमसेन-खैरार के बीच एक घंटे विलंबित रहेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *