झांसी में बुधवार शाम गुरसराय-गरौठा मार्ग पर कृषि फार्म के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। क्रेशर से गिट्टी लादकर आ रहे एक ओवरलोड ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांव लौटते समय हादसा मृतक की पहचान तहसील निवाड़ी के ग्राम पजनपुरा निवासी संतोष कुशवाहा (36 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपनी ससुराल ग्राम खेरो से मोटरसाइकिल से अपने गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा घटित हुआ। संतोष कुशवाहा अपने पीछे 14 वर्षीय पुत्र सुगंध, 12 वर्षीय पुत्री वर्षा और पत्नी इंद्रावती को छोड़ गए हैं। परिवार में इस घटना के बाद गहरा दुख है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उप जिलाधिकारी गरोठा सुनील कुमार, क्षेत्राधिकारी आसमा वकार, थाना प्रभारी अमीराम सिंह, उपनिरीक्षक महेंद्र भदौरिया, सूर्य कांत त्रिपाठी, कोतवाली गरोठा प्रभारी विनय साहू सहित पुलिस बल घटनास्थल पर मौजूद रहा। मृतक के परिजन ट्रक को बरामद करने की मांग पर अड़े रहे। परिजनों से मिले क्षेत्रीय विधायक घटनास्थल पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक जवाहर लाल राजपूत ने पीड़ित परिजनों से बात की और उप जिलाधिकारी को नियमानुसार आर्थिक मदद के लिए निर्देश दिए। उन्होंने उच्च अधिकारियों से क्षेत्र में हो रहे खनन पर रोक लगाने की बात भी कही।
झांसी में ओवरलोड ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत:गुरसराय-गरौठा मार्ग पर हादसा, ससुराल से गांव लौट रहा था युवक
📅 Published: November 26, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
