झांसी में पूर्व मंत्री बोले-लोकतंत्र का हरण हो रहा:प्रदीप जैन ने कहा-सरकार और चुनाव आयोग को जहां मौका मिलता है ये लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ करते हैं

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेसी नेता प्रदीप जैन आदित्य ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर SIR के बहाने लोकतंत्र का हरण करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जहां इन्हें मौका मिलता है ये लोकतंत्र से खिलवाड़ करते हैं। बोले, पिछले लोकसभा चुनाव में भी हमने इसका खामियाजा उठाया। पत्रकारों से बात करते हुए प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि पिछले लोकसभा चुनाव में इलेक्शन कमीशन ने एक सॉफ्टवेयर जारी किया था, जिसमें बताया गया था कि झांसी में 1.87 लाख वोट डुप्लीकेट हैं। यानी एक वोटर दो जगह थे। अब ये जांच का विषय है कि किसने कितनी जगह वोट डाला। साथ ही कहा कि 1.63 लाख ऐसे मतदाता हैं, जिनके मकान नंबर की जगह ज़ीरो, डबल ज़ीरो लिखा हुआ है। कहा कि एक-एक मतदाता को आधार से जोड़ा गया, हम जानते हैं कि अगर एक आदमी दस हजार रुपए का लोन भी लेता है तो बैंक उसका सिविल स्कोर तुरंत बता देती है कि उस व्यक्ति ने कितना लोन लिया और उसने क़िस्त जमा की या नहीं। तो ये मकान नंबर ज़ीरो इस बात का प्रतीक है कि इन्होंने वोट चोरी कराई। जिसका खामियाजा हम लोगों ने उठाया। अगर चुनाव आयोग की मंशा सही है तो जिन लोगों (BLO) को इस (SIR) काम में लगाया है उन पर जबर्दस्ती का प्रेशर नहीं बनाएं। ट्रेनिंग के बिना प्रक्रिया शुरू कर दी पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि चुनाव आयोग के पास पहले तो अपना स्थाई स्टाफ नहीं है। ऐसे में वह कर्मचारियों से ये काम करा रहा है। सिंचाई, बिजली, शिक्षा, रोडवेज डिपार्टमेंट के कर्मियों से ये काम कराया जा रहा है। ऐसे में वह काफी दवाब में हैं। लोगों के घर जाकर फॉर्म जमा करा रहे हैं। कई BLO को जानकारी भी नहीं है कि क्या डॉक्यूमेंट जमा कराने हैं या नहीं। बोले, जन्हें बिना ट्रेनिंग के ही SIR के काम में लगा दिया गया है। हम बीएलओ का काम कर रहे सभी सरकारी कर्मियों के साथ हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *