झांसी में हिस्ट्रीशीटर का हाफ एनकाउंटर:15 हजार के इनामी के पैर में गोली मारी, 20 दिन में दो चाेरियां कर फरार था

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर एवं 15 हजार के इनामी बदमाश का शॉर्ट एनकाउंटर कर दिया। उसके पैर में गोली लगी है। वो एक साल पहले 20 दिन में चोरी की दो वारदात कर चुका था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शनिवार देर रात को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी की। तब वह पुलिस टीम पर फायरिंग करने लगा। काउंटर अटैक में उसके पैर में गोली लगी है। पुलिस ने उसको मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया है। तमंचा, कारतूस और एक बाइक बरामद हुई है। बाइक छोड़कर पुलिस पर गोली चलाई एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया- लगभग एक साल पहले प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चोरी की दो वारदात हुई थी। इसमें नगरा के सैय्यद नगर निवासी करन वर्मा उर्फ किशन उर्फ कृष्ण कुमार पुत्र रामसेवक का नाम सामने आया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके ऊपर 15 हजार रुपए का इनाम भी रखा गया था। शनिवार रात को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बिजौली से नगरा जाने वाले रास्ते पर खड़ा है। तब प्रेमनगर पुलिस ने घेराबंदी की। तब पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने लगा। इस दौरान वह बाइक से गिर गया। तब वह बाइक छोड़कर पैदल ही भागने लगा। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। काउंटर अटैक में करन वर्मा के पैर में गोली गली है। आरोपी प्रेमनगर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके ऊपर चोरी, आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश समेत अन्य केस दर्ज हैं। एक साल पहले की थी चोरी बिजौली के मां शारदा कॉलोनी निवासी प्रतिपाल सिंह के घर में 10 अक्टूबर 2024 की रात को चोरी हुई थी। अज्ञात चोर पांच जोड़ी पायजेब, पांच जोड़ी बिछिया, दो चांदी के सिक्के, एक जंगीर, दो सोने की अंगूठी आदि माल चुराकर ले गए थे। इससे पहले 20 सितंबर 2024 को भी आरोपी ने एक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दोनों पीड़ितों ने प्रेमनगर थाना में केस दर्ज कराया था।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *