झांसी में 25 हजार के इनामी बदमाश को लगी गोली:मौसा की हत्या कर हो गया था फरार, मौसेरे भाई को भी मारना चाहता था

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

झांसी में पुलिस ने 25 हजार रुपए के इनामिया बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। वह किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में जंगल पहुंचा था। यहां पुलिस को सूचना मिली तो उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि पकड़े गए बदमाश ने अपने मौसा की बीते दिनों हत्या की थी। साथ ही मौसेरे भाई पर भी जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला किया था। बीती 14 नवंबर को शहर कोतवाली इलाके के पंचवटी के रहने वाले रमेश उर्फ कल्लू की मौसेरे भाई जितेंद्र उर्फ जीतू ने उनके ही घर में बिजली के तार से गला घोंट कर हत्या कर दी थी। इस दौरान आरोपी ने कल्लू के बेटे प्रियांशु को भी जान से मारने के मकसद में जख्मी कर दिया था। दिन दहाड़े हुई हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई गई थी। पुलिस ने मृतक की बेटी महक की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज दिया था। लेकिन मुख्य आरोपी जितेंद्र घटना के बाद से फरार था। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया था। मंगलवार की देर रात कोतवाली पुलिस को सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के मैरी गांव के पास जंगल में जितेंद्र किसी घटना को अंजाम देने के लिए कहीं जाने की तैयारी में है। इसके बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। लेकिन, आरोपी ने पुलिस पर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो बताया कि उसका नाम जितेंद्र उर्फ जीतू है और उसी ने अपने मौसेरे भाई की हत्या की है। जितेंद्र पर पांच मुकदमें हैं दर्ज पुलिस और इनामी बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ के बाद घटना स्थल पर पहुंचीं एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि कोतवाली इलाके के रमेश की हत्या का मुख्य आरोपी जितेंद्र ही है। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। आज पुलिस से मुठभेड़ के दौरान उसने फायर कर दिया, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। हत्यारोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में पांच मुकदमें दर्ज हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *