टीकाकरण के बाद 3 माह के मासूम की मौत:उन्नाव में परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया

📅 Published: November 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

उन्नाव जिले में टीकाकरण के बाद तीन माह के एक मासूम बच्चे की मौत हो गई है। अजगैन थाना क्षेत्र के मकुर गांव निवासी सूरज लोध के बेटे गौरव की शुक्रवार को हुए नियमित टीकाकरण के 24 घंटे के भीतर शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य टीम पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बच्चे की मां सालनी लोध के अनुसार, टीकाकरण के तुरंत बाद गौरव के शरीर में सूजन, बुखार और लगातार रोने की शिकायत थी। उन्होंने बताया कि आशा कार्यकर्ता को कई बार बच्चे की बिगड़ती हालत के बारे में सूचित किया गया, लेकिन उन्हें इसे सामान्य दुष्प्रभाव बताकर घर पर ही रहने की सलाह दी गई। शनिवार सुबह बच्चे की सांसें अचानक तेज होने लगीं और कुछ ही देर में वह बेहोश हो गया। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका। बच्चे की मौत के बाद ग्रामीणों में भी रोष है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में टीकाकरण के दौरान आशा कार्यकर्ताओं और स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा अक्सर बिना उचित जांच-पड़ताल के टीके लगाए जाते हैं, जिससे ऐसी घटनाएं होती रहती हैं। परिवार ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और दोषी स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बच्चे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की भी अपील की है। स्वास्थ्य विभाग ने इस मामले की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। विभाग के अनुसार, सीएचसी स्तर पर एक मेडिकल टीम गांव भेजी गई है। यह टीम टीकाकरण की प्रक्रिया, इस्तेमाल की गई दवाओं और बच्चे की मौत के कारणों की व्यापक जांच करेगी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *