टीचर और बेटी ने पीटा युवती को:आगरा की अवधपुरी कॉलोनी का मामला, सामने आया CCTV फुटेज

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा के थाना जगदीशपुरा की अवधपुरी कॉलोनी में महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कॉलोनी में रहने वाली एक टीचर और उसकी बेटी ने एक युवती पर हमला किया। डंडे मारे। वीडियो और पीड़ित युवती की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित युवती के परिजनों के अनुसार पड़ोस में रहने वाली महिला टीचर अक्सर गालियां देती थी। घटना वाले दिन उसने युवती को गालियां दीं। जब युवती ने इसका विरोध किया, तो महिला टीचर डंडा लेकर बाहर आई। उसके सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे युवती खून से लथपथ हो गई। हमले की पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे कॉलोनी वासियों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। टीचर पर पहले भी कई मुकदमे
कॉलोनी वालों का कहना है कि महिला टीचर और उसकी बेटी की दबंगई करते हैं। इसी साल 22 मार्च को भी दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप था कि महिला टीचर राह चलते लोगों और बच्चों पर एयरगन से छर्रे चलाती है। कई बच्चे एयरगन के छर्रों से घायल भी हुए थे। दिन और रात दोनों समय लोगों पर फायरिंग करने की शिकायतें आती थीं। पुलिस ने कराया मेडिकल, जांच शुरू
पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। थाना जगदीशपुरा पुलिस का कहना है कि वायरल फुटेज और पूर्व शिकायतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *