टी-20 मैच में 8 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना:भूटान के स्पिनर ने म्यांमार के खिलाफ किया कारनामा, 4 ओवर में 7 रन दिए

📅 Published: December 29, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

भूटान के ऑफ स्पिनर सोनम येशे ने इतिहास रच दिया है। 22 साल के सोनम, टी-20 क्रिकेट के एक मैच में 8 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन गए हैं। येशे ने अपने कोटे के चार ओवर में 7 रन देकर 8 विकेट लिए। इसमें एक मेडन ओवर भी शामिल था। उनकी इकोनॉमी सिर्फ 1.75 रही। सोनम ने म्यांमार के खिलाफ 26 दिसंबर को गेलेफू में खेले गए तीसरे टी-20 इंटरनेशनल मैच में 8 विकेट झटके। भूटान क्रिकेट ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा- ‘यह यादगार स्पेल है। सोनम येशे का 4 ओवर में 8/7 का प्रदर्शन वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया है।’ येशे का प्रदर्शन देखिए 2 गेंदबाज ले चुके हैं 7-7 विकेट
टी-20 क्रिकेट में पहली बार किसी गेंदबाज ने एक मैच में 8 विकेट लिए हैं। इससे पहले नीदरलैंड के कोलिन एकरमैन ने 2019 और अफगानिस्तान के तस्कीन अहमद ने 2025 में एक मैच में 7-7 विकेट लिए थे। वहीं, टी-20 इंटरनेशनल में भी दो गेंदबाज 7-7 विकेट ले चुके हैं। भूटान ने म्यांमार को 82 रन से हराया
सोनम येशे की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भूटान ने म्यांमार को 128 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 45 रन पर ऑलआउट कर दिया। भूटान ने यह मैच 82 रन से जीत लिया। पांच मैचों की टी20 सीरीज में भूटान फिलहाल 4-0 से आगे है। इस सीरीज में सोनम येशे अब तक 4 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं। सीरीज का आखिरी मुकाबला सोमवार को खेला जाएगा। सोनम येशे के बारे में जानिए
सोनम येशे ने जुलाई 2022 में मलेशिया के खिलाफ अपना टी20 इंटरनेशनल डेब्यू किया था। तब से अब तक उन्होंने 34 मैचों की 33 पारियों में 37 विकेट लिए हैं। उनका औसत 17.37 और इकोनॉमी 5.69 है। उनके नाम टी20 क्रिकेट में एक चार विकेट और एक पांच विकेट हॉल भी दर्ज है। —————————– टी-20 क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… इंडिया विमेंस ने 30 रन से चौथा टी-20 जीता; शेफाली-मंधाना ने 162 रन की पार्टनरशिप की​​​​​​​ इंडिया विमेंस ने रविवार को अपना सबसे बड़ा टी-20 स्कोर बनाकर श्रीलंका को हराया। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में भारतीय टीम ने चौथे मैच में 30 रन से जीत हासिल की। चौथा मुकाबला जीतकर भारत ने सीरीज में 4-0 की अजेय बढ़त भी बना ली। पांचवां मुकाबला 30 दिसंबर को तिरुवनंतपुरम में ही खेला जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *