ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत:हाथरस में जन सेवा केंद्र संचालक थे, आत्महत्या की आशंका

📅 Published: December 1, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हाथरस के हसायन कोतवाली क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। यह घटना आज सुबह करीब 9 बजे पूर्वोत्तर रेलवे ट्रैक पर गांव बसतोई के पास हुई। युवक जन सेवा केंद्र संचालित करता था। पुलिस को मौके पर भीड़ जमा मिली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। घटना को लेकर दो तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या मान रहे हैं, जबकि परिवार का कहना है कि युवक के कान में मोबाइल फोन की लीड लगी होने के कारण वह ट्रेन की आवाज नहीं पाया‌ होगा। मृतक की पहचान 23 वर्षीय लाखन सिंह बघेल के रूप में हुई है, जो एटा जिले के संतीपुर गांव का निवासी था। वह बचपन से ही हाथरस के हसायन थाना क्षेत्र स्थित बस्तोई गांव में अपने मौसा प्रेमपाल सिंह के यहां रहता था। लाखन जन सेवा केंद्र चलाकर अपना जीवन यापन करता था। लाखन सिंह की शादी डेढ़ साल पहले हुई थी और उसकी दो महीने की एक बच्ची भी है। इस दुखद घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *