मेरठ के कंकरखेड़ा क्षेत्र में रविवार रात ट्रेन की चपेट में आकर सैन्यकर्मी की मौत हो गई। काफी देर बाद शिनाख्त हो सकी, जिसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। चर्चा है कि सीमा विवाद के चलते काफी देर ट्रैक पर ही पड़ा रहा सैन्यकर्मी का शव। एक नजर डालते हैं हादसे पर
उत्तराखंड कोटद्वार निवासी 48 वर्षीय सकलानंद ध्यानी सेना की 510 आर्मी वर्कशॉप में तैनात थे। रविवार देर शाम वह खरीददारी के लिए बाजार निकले थे। देर रात जब वह वापस घर लौट रहे थे तो कंकरखेड़ा रेलवे लाइन को पार करते वक्त वह एक ट्रेन की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। बताया जाता है कि वंदेभारत ट्रेन की चपेट में आने पर यह हादसा हुआ था। सीमा विवाद में उलझी रही पुलिस
जिस जगह यह हादसा हुआ, वह कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र में आता है। हादसा होने के बाद कंकरखेड़ा व जीआरपी मौके पर पहुंची लेकिन काफी देर आपस में उलझी रही। बाद में पता चला कि पोल संख्या 72/11 के समीप यह हादसा हुआ है जो कंकरखेड़ा के अंतर्गत आता है। इसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। पत्नी के द्वारा की गई शव की शिनाख्त
काफी देर सीमा विवाद के चलते शव मौके पर पड़ा रहा। तब तक शिनाख्त भी नहीं हो पाई थी। बाद में मृतक जवान की पत्नी सूचना पाकर मौके पर पहुंची और हादसे का शिकार हुए व्यक्ति की पहचान अपने पति सकलानंद ध्यानी के रूप में कर दी। इसके बाद कंकरखेड़ा पुलिस ने पंचनामे की कार्रवाई करते हुए शव मोर्चरी भिजवा दिया।
ट्रेन की चपेट में आकर सेना के जवान की मौत:बाजार से खरीददारी कर घर लौट रहा था जवान, कंकरखेड़ा क्षेत्र में हुआ हादसा
📅 Published: November 30, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
