डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:मैनपुरी में पत्नी और बहन गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर

📅 Published: November 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मैनपुरी के बेवर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। इस हादसे में उसकी पत्नी और बहन गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। यह घटना शुक्रवार शाम बेवर कुसमरा मार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे अजय कुमार (33) पुत्र तोताराम निवासी टाडेहार, थाना ऊसराहार, जनपद इटावा, अपनी पत्नी नेहा शर्मा और बहन अंजली शर्मा पत्नी नीलेश शर्मा निवासी अठलकड़ा, थाना बेवर के साथ अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे कुसमरा मार्ग पर ग्राम बरा शिवाला के निकट पहुंचे, एक डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अजय कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। नेहा और अंजली गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से घायल महिलाओं को सीएचसी बेवर भिजवाया। वहां से चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक, मृतक अजय शर्मा के मामा के पुत्र की 30 नवंबर को शादी है। इसी सिलसिले में वह अपनी पत्नी के साथ बहन अंजली के घर अठलकड़ा आए थे। वे बेवर से कपड़े आदि खरीदकर ऊसराहार वापस लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *