डिजिटाइजेशन पूरा करने वाले बीएलओ को मिलेगा सम्मान:श्रावस्ती में प्रशस्ति पत्र, डिनर और जंगल सफारी जैसे विशेष प्रोत्साहन

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

श्रावस्ती में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के तहत डिजिटाइजेशन का कार्य तेजी से जारी है। इस प्रक्रिया को समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने वाले बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को जिला प्रशासन द्वारा सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ के लिए विशेष प्रोत्साहन की घोषणा की है। जिलाधिकारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र 289-भिनगा और 290-श्रावस्ती में नियुक्त वे बीएलओ, जो अपने भाग संख्या के सभी मतदाताओं का 100 प्रतिशत डिजिटाइजेशन तय समय पर पूरा करेंगे, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। इन प्रोत्साहनों में प्रशस्ति पत्र, परिवार सहित किसी अच्छे होटल में लंच या डिनर और सिरसिया रोड स्थित मैनग्रोव (जंगल सफारी) में परिवार सहित सैर शामिल है। यह पहल बीएलओ को प्रोत्साहित करने और विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य को समय पर तथा तीव्र गति से संपन्न कराने के उद्देश्य से की जा रही है।जिलाधिकारी ने कहा कि मतदाता सूची अद्यतन प्रक्रिया को अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ को निर्धारित समय में लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा, “जो बीएलओ अपना शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा कर लेंगे, उन्हें जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित और पुरस्कृत किया जाएगा।” इससे पहले, तय समय सें पूर्व इकौना तहसील क्षेत्र के तीन बीएलओ को 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने के लिए सम्मानित किया जा चुका है। जिलाधिकारी लगातार एसआईआर कार्य की प्रगति का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी बीएलओ अपने-अपने बूथ पर मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने में सक्रिय सहयोग देंगे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *