डिवाइडर से टकराकर 3 युवक घायल:ललितपुर में शादी समारोह से लौटते समय हादसा, दो गंभीर हालत में झांसी रेफर

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

ललितपुर में शनिवार रात एक सड़क हादसे में तीन युवक घायल हो गए। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक हाईवे पर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते बाइक चालक सहित तीन लोग घायल हुए। दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यह दुर्घटना तब हुई जब तीनों युवक ललितपुर में एक शादी समारोह से अपने गांव नाराहट लौट रहे थे। वे रात करीब 2 बजे वापस जा रहे थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। थाना नाराहट के कस्बा नाराहट निवासी 20 वर्षीय लखन, बलराम पुत्र प्रकाश (20) और लक्ष्मण पुत्र मूलचंद (20) शादी समारोह में शामिल होने ललितपुर आए थे। जब वे लोग हाईवे 44 पर स्थित ग्राम बिरधा के निकट पहुंचे, तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए ललितपुर मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां से बलराम और लक्ष्मण की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *