डीएम ने दिव्यांगों को बांटे सहायक उपकरण:लखीमपुर खीरी में 23 लाख के 188 उपकरण व स्कूली सामग्री मिली

📅 Published: December 3, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखीमपुर खीरी में विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिले में दो प्रमुख कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में दिव्यांगजनों को सशक्त बनाने और संवेदनशीलता का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी (डीएम) दुर्गा शक्ति नागपाल ने 23 लाख रुपये के 188 सहायक उपकरण वितरित किए और स्कूली सामग्री भी प्रदान की। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आदर्श मूक-बधिर विद्यालय का दौरा किया। उन्होंने बच्चों से बातचीत की और विद्यालय को 10 स्कूली बेंच सेट, थर्मस, कलर पैक तथा अध्ययन सामग्री भेंट की। बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग प्रदर्शनी की सराहना करते हुए डीएम ने कहा कि दिव्यांगता कभी हौसलों को नहीं रोक सकती। देखें, 5 तस्वीरें… राजकीय आईटीआई के ओपन ऑडिटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में डीएम के साथ विधायक योगेश वर्मा, विधायक मंजू त्यागी और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिषेक कुमार भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कुल 188 सहायक उपकरण वितरित किए गए, जिनकी कुल लागत 23 लाख रुपये थी। वितरित किए गए उपकरणों में 142 ट्राईसाइकिल, 12 बैसाखियाँ, 13 व्हीलचेयर, 17 स्मार्ट केन और 4 श्रवणयंत्र शामिल थे। इसके अतिरिक्त, राजकीय दृष्टिबाधित आवासीय बालिका इंटर कॉलेज, जगसड़ की 19 छात्राओं को जैकेट, बैग और थर्मस दिए गए। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। डीएम ने अपने संबोधन में कहा कि प्रशासन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *