डीएम ने SSR कार्य में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी:मिर्जापुर में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को मिलेगा सम्मान

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर के जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) कार्य में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई होगी। जिलाधिकारी ने सोमवार को शहर के कई बूथों का औचक निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने के.बी.पी.जी. कॉलेज, बसंत विद्यालय इंटर कॉलेज और स्व. काशीराम बालिका इंटर कॉलेज के बूथों पर चल रही कार्यवाही का जायजा लिया। उन्होंने मतदाताओं के नामों की फीडिंग, गणना पत्रक के वितरण और एकत्रीकरण की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि SSR कार्य पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारी और बीएलओ पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपना गणना पत्रक सही जानकारी के साथ भरकर हस्ताक्षर सहित अपने संबंधित बीएलओ को जल्द से जल्द उपलब्ध कराएं। उन्होंने किसी भी कठिनाई की स्थिति में बीएलओ से सहायता लेने की भी सलाह दी। इस निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, गोवा लाल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *