डीएम-भाजपा महानगर अध्यक्ष खटखटा रहे वोटर्स के दरवाजे:पूछ रहे-फॉर्म जमा हुआ या नहीं, विशेष अभियान के दिन भी नहीं दिखा वोटर्स में उत्साह

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) की डेडलाइन भले ही 7 दिन बढ़ गई हो लेकिन सर्वे को लेकर जिले के वोटर्स उदासीन बने हुए हैं। स्थिति ये है कि अभियान को खत्म होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं, जबकि गणना फॉर्म 50% से अधिक जमा होना बाकी हैं। ऐसी स्थिति में डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी तो पिछले कई दिनों से डोर-टू-डोर जाकर वोटर्स को जागरूक कर ही रहे थे, अब भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता भी इस अभियान का हिस्सा बन गए हैं।
ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें भाजपा महानगर अध्यक्ष बल्केश्वर क्षेत्र में मतदाताओं के दरवाजे पर पहुंचे। वे एक-एक घर जाकर पूछ रहे हैं, गणना पत्र जमा हुए या नहीं। यदि जमा नहीं हुए तो उन्होंने स्वयं गणना पत्र एकत्रित किए और बीएलओ को सौंपे। डीएम भी घूम रहे गली-गली
डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने भी रविवार को सेवला जाट क्षेत्र में पहुंचकर वोटर्स से जल्द फॉर्म जमा कराने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने व्यास इंटर कॉलेज, सेवला जाट, पोलिंग सेंटर का निरीक्षण किया। टैगोर पब्लिक स्कूल, सेवला सराय, मतदान केंद्र का भी डीएम निरीक्षण किया।
बूथ संख्या 435 से 442 तक कुल 8 बूथ पर उपस्थिति बीएलओ, सुपरवाइजर, नोडल अधिकारी आदि से गणना पत्र संकलन, उनके डिजिटाइजेशन की जानकारी ली। उपस्थिति मतदाताओं से संवाद किया। इसके बाद डीएम ने सघन बस्ती, मोहल्लों में डोर टू डोर संपर्क कर सभी मतदाताओं से गणना पत्र भरकर तत्काल अपने बीएलओ को जमा करने की अपील की। वहीं, रविवार की छुट्‌टी होने के कारण विशेष अभियान चलाया गया, जिससे कि छुट्‌टी का लाभ उठाते हुए अधिक से अधिक वोटर्स अपने फॉर्म जमा कर सकें लेकिन इस अभियान के प्रति भी उदासीन रवैया दिखाई दिया। रविवार दोपहर लगभग 3 बजे नागरी प्रचारिणी स्थित बूथ पर 2-3 ही मतदाता थे। वे अपना फॉर्म जमा करने की जानकारी जुटा रहे थे। डीएम ने वोटर्स से अपील की है कि यदि उनके पास 2003 की मतदाता सूची की जानकारी नहीं है तो उस कॉलम की जानकारियों को बीएलओ, सुपरवाइजर भरने में मदद व सहयोग करेंगे। सभी मतदाता अपना नाम, एपिक नंबर आदि भरकर, हस्ताक्षर, अंगूठा निशानी कर के रविवार सुबह बीएलओ को दे दें, जिससे कि उनका नाम मतदाता ड्राफ्ट में आ जाए। अंतिम तिथि का इंतजार न करें।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *