डॉ. एनके शर्मा अंतर्राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस में मुख्य वक्ता होंगे:फैजाबाद में इंडियन नॉलेज सिस्टम पर देंगे व्याख्यान, 300 वैज्ञानिक और शोधार्थी लेंगे भाग

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के कृषि अभियंत्रण संकाय के अधिष्ठाता डॉ. एनके शर्मा को फैजाबाद में आयोजित 13वीं अंतर्राष्ट्रीय साइंस कांग्रेस 2025 में मुख्य वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। यह कांग्रेस डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में कुलपति डॉ. विजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में 8 और 9 दिसंबर को होगी। इस अंतर्राष्ट्रीय कांग्रेस में देश-विदेश से लगभग 300 वैज्ञानिक और शोधार्थी भाग लेने की संभावना है। डॉ. शर्मा 8 दिसंबर को प्लेनरी सेशन में ‘इंडियन नॉलेज सिस्टम’ विषय पर अपना व्याख्यान प्रस्तुत करेंगे। कांग्रेस से संबंधित विस्तृत जानकारी isca.net.co पर उपलब्ध है। डॉ. शर्मा एक शिक्षाविद होने के साथ-साथ कुशल प्रशासक भी हैं। उनके नेतृत्व में इटावा परिसर में वर्ष 2025-26 के दौरान विभिन्न पाठ्यक्रमों में 151 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। परिसर में छात्र-छात्राएं नियमित रूप से खेल, योग और मेडिटेशन के माध्यम से अपने शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दे रहे हैं। महाविद्यालय में हो रहे निरंतर सकारात्मक बदलावों से छात्रों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे अधिकारियों और कर्मचारियों में भी उत्साह बढ़ा है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *