ताजमहल पर माता-पिता से बिछड़ी बच्ची:नीम तिराहा बैरियर पर रोते हुए पहुंची, पुलिस ने 5 मिनट में ढूंढा

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

आगरा में ताजमहल देखने आए पर्यटकों की बच्ची उनसे बिछड़ गई। बच्ची अपने माता-पिता से अलग होकर दूसरे रास्ते पर चली गई। बच्ची रोने लगी। ताज सुरक्षा पुलिस को बच्ची रोते मिली। 5 मिनट में बच्ची को उसके माता-पिता से मिलवाया गया।
दिल्ली के बुराड़ी से प्रिंस चौहान अपने परिवार के साथ ताजमहल देखने पहुंचे। 5 साल की बच्ची का नाम पाखी है। पाखी अपने माता पिता के साथ पश्चिमी गेट से निकल रही थी। जब भीड़ में उसका हाथ माता-पिता से छूट गया। बच्ची बहुत देर तक पहले वहीं गेट पर खड़ी रही। जबकि उसके माता-पिता दूसरी तरफ निकल गए। बच्ची रोते-रोते नीम तिराहा बैरियर तक पहुंच गई। वहां बच्ची खड़ी होकर रोती रही। तभी बच्ची पर ताज सुरक्षा पुलिस के नीम तिराहा बैरियर प्रभारी उप निरीक्षक रामकुमार की नजर पड़ी। राम कुमार ने सूचना क्विक रिस्पांस टीम के प्रभारी उप निरीक्षक शिवराज सिंह को दी। सूचना मिलते ही ताज सुरक्षा पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। रेडियो एनाउंसमेंट कराई गई। आरटी सेट मैसेज से भी सूचना दी गई। एनाउंसमेंट सुनते ही बच्ची के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया। 5 मिनट के अंदर ही बच्ची के माता-पिता मिल गए। बच्ची से मिलते ही माता-पिता ने पुलिस का आभार व्यक्त किया।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *