ब्रह्मपुरी के तारापुरी में आवारा कुत्ते ने दो भाईयों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। किसी तरह लोगों ने दोनों भाईयों को बचाया। इसके बाद परिवार के लोग सीधे जिला अस्पताल आए और दोनों भाईयों को वैक्सीन लगवाई। लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति गुस्सा बढ़ता जा रहा है। तारापुरी निवासी आहद घर का सामान लेने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सामान लेकर घर आ रहा था, तभी एक आवारा कुत्ते ने आहद को दौड़ा लिया। आहद चिल्लाता हुआ भागा। तभी आवाज सुनकर बड़ा भाई शहादत की तरफ दौड़ा। जब तक वह भाई तक पहुंचता, तब तक कुत्ते ने आहद का पैर पकड़ लिया और लहूलुहान कर दिया। यह देखने के बाद भी शहादत भाई को बचाने के लिए कुत्ते से भिड़ गया। कुत्ते ने शहादत को भी काटकर लहूलुहान कर दिया। उसके पैर पर दो जगह गहरे घाव कर दिए। लोगों ने जब यह नजारा देखा तो वह दोनों भाईयों को बचाने के लिए दौड़े। डंडा लेकर कुत्ते को दौड़ाया, तब जाकर दोनों भाईयों की जान बच सकी। इस घटना के बाद लोगों में आवारा कुत्तों के प्रति आक्रोश बढ़ गया। कई लोग डंडे लेकर कुत्तों के पीछे दौड़ लिए। तब जाकर दोनों भाईयों की जान बच पाई। इसके बाद परिजन आहद व शहादत को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां उपचार दिलाया। चिकित्सकों ने यहां दोनों भाईयों को रैबीज की वैक्सीन लगाई और उपचार देकर घर भेज दिया। जिला अस्पताल में मौजूद लोग भी दोनों भाईयों के घाव देखकर हैरान थे। बड़े भाई को तो इतना गहरा घाव था कि परिवार के लोग उसे गोद में उठाकर चल रहे थे।
तारापुरी में दो भाईयों को आवारा कुत्तों ने नोचा:छोटे भाई को बचाने में कुत्ते का शिकार हुआ बड़ा, लोगों ने कुत्ते को दौड़ाया
📅 Published: November 29, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
