दलाई लामा ऑफिस ने एपस्टीन फाइल्स से संबंध नकारा:सोशल मीडिया पर आई खबरों पर दी सफाई, कहा- कभी नहीं मिले

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

दुनिया के चर्चित ‘एपस्टीन फाइल्स’ सेक्स स्कैंडल से अब बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा का नाम भी जोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दलाई लामा को अमेरिकी अपराधी जेफ्री एपस्टीन से संबंधित बताया जा रहा था। इन दावों पर दलाई लामा के कार्यालय ने आधिकारिक बयान जारी कर स्पष्टीकरण दिया है। दलाई लामा के कार्यालय ने इन खबरों को पूरी तरह से असत्य बताया है। जारी प्रेस स्टेटमेंट में कहा गया, “हम पूरी स्पष्टता के साथ पुष्टि करते हैं कि परम पावन दलाई लामा ने कभी भी जेफ्री एपस्टीन से मुलाकात नहीं की है। न ही उन्होंने अपनी ओर से किसी को एपस्टीन से मिलने या बातचीत करने के लिए अधिकृत किया था।” अमेरिकी राष्ट्रपतियों सहित कई बड़ी हस्तियों के नाम हाल ही में न्यूयॉर्क की एक अदालत ने एपस्टीन से जुड़े सैकड़ों पन्नों के अदालती दस्तावेज सार्वजनिक किए हैं। इन दस्तावेजों में उन लोगों के नाम दर्ज हैं, जिन्हें एपस्टीन के निजी द्वीप, उसके प्लेन (‘लोलिता एक्सप्रेस’) या उसके घर पर देखा गया था। इन फाइलों में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन, डोनाल्ड ट्रंप, प्रिंस एंड्रयू और स्टीफन हॉकिंग जैसे कई प्रमुख व्यक्तियों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, यह स्पष्ट किया गया है कि किसी का नाम फाइलों में होने का मतलब यह नहीं है कि वह किसी अपराध में शामिल था। तश्वीरों को छेड़छाड़ कर आया था नाम दलाई लामा का नाम सोशल मीडिया पर वायरल हो रही कुछ ‘मॉर्फ्ड’ (छेड़छाड़ की गई) तस्वीरों और फर्जी सूचियों के माध्यम से सामने आया है। दलाई लामा कार्यालय ने इसे उनकी छवि खराब करने की एक सुनियोजित साजिश बताया है। दलाई लामा की टीम ने साफ कर दिया है कि धर्मगुरु का इस विवादित मामले से कोई संबंध नहीं है और ये खबरें पूरी तरह से फर्जी हैं।

​कौन था जेफ्री एपस्टीन? एपस्टीन अमेरिका का एक रसूखदार और अरबपति फाइनेंसियर था, जिस पर कम उम्र की लड़कियों की तस्करी (Sex Trafficking) और शोषण का आरोप था। 2019 में जेल में उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *