दस हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार:क्रिकेट को लेकर हुए विवाद में की थी मारपीट, तीन आरोपी पहले पकड़े जा चुके थे

📅 Published: February 8, 2026 | 📂 Category: Uncategorized

मोहाना पुलिस ने क्रिकेट विवाद में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो इनामी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया। यह मामला 4 जनवरी 2026 का है। ग्राम सभा भुजौली टोला लिलाडिहवा की निवासी सावित्री देवी ने मोहाना थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि क्रिकेट खेलने के दौरान उनके बेटे से हुए विवाद के बाद आरोपियों ने रंजिश पाल ली थी। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर सावित्री देवी के घर पर हमला कर दिया था। इस हमले में सावित्री देवी, उनके बेटे और परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से लाठी-डंडों से हमला किया और घर के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल व ट्रैक्टर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में कुल पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। जांच के दौरान तीन अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। हालांकि, चाटू उर्फ राजेंद्र और रामकरन फरार चल रहे थे। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह की सिफारिश पर इन दोनों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मुखबिर तंत्र की मदद से रविवार को झंगटी मोड़ के पास से दोनों फरार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चाटू उर्फ राजेंद्र पुत्र नरेश लोध और रामकरन पुत्र डिप्टी, निवासी भुजौली टोला लिलाडिहवा, थाना मोहाना के रूप में हुई है। क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान ने बताया कि अभियुक्त रामकरन के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट से संबंधित एक मामला दर्ज है। इस गिरफ्तारी अभियान में चौकी प्रभारी ककरहवा उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल उमेश कुमार और कांस्टेबल पिंटू सरोज भी शामिल थे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *