दिल्ली में हुए ब्लॉस्ट के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क:सहारनपुर में दो कश्मीरियों को घूमते पकड़ा, जांच में दोनों नाम एक ही मिले

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

दिल्ली में हुए ब्लॉस्ट के बाद देशभर में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है। सुरक्षा एजेंसियों से लेकर पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाए हुए है। खासकर कश्मीरियों को लेकर पूरी तरह से गंभीर है। सहारनपुर में दो कश्मीरियों को संदिग्ध घूमते हुए ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जिसके बाद उनसे पूछताछ की गई। लेकिन कोई भी ठीक से जवाब नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। हैरानी की बात है कि दोनों कश्मीरियों ने जो डॉक्यूमेंट्स दिखाए, उनमें दोनों का नाम सेम मिला है। नागल थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़पुर में ग्रामीणों ने संदिग्ध तरीके से घूम रहे दो कश्मीरी युवकों को पकड़ लिया। दोनों युवक गांव के अलग–अलग हिस्सों में घूमते दिखे, जिससे ग्रामीणों को शक हुआ और उन्होंने तुरंत पूछताछ शुरू कर दी। कुछ ही देर में मामला फैल गया और बजरंग दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक पूछताछ के दौरान अपनी मौजूदगी का संतोषजनक कारण नहीं बता सके, जिसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस टीम दोनों को थाने ले आई, जहां मामले की संवेदनशीलता देखते हुए स्थानीय खुफिया इकाई (एलआईयू) भी पहुंच गई। जांच में पता चला कि दोनों युवक जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के भाटा धुरिया के रहने वाले हैं। सबसे चौंकाने वाली बात ये कि दोनों के नाम नाजिर ही पाए गए। उन्होंने दावा किया कि वे हर साल सर्दियों में तापमान कम होने पर अलग-अलग राज्यों में मांगकर खाने का काम करते हैं और मौसम सामान्य होने पर वापस लौट जाते हैं। पुलिस ने उनके आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान पत्र सहित सभी दस्तावेज कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही सहारनपुर पुलिस ने पुंछ पुलिस से संपर्क कर दोनों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। लेकिन विवाद तब बढ़ा जब इस घटना को हाल ही में सहारनपुर से पकड़े गए आतंकी नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर आदिल की गिरफ्तारी से जोड़कर देखा जाने लगा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आदिल की गिरफ्तारी के बाद जिले में किसी भी संदिग्ध गतिविधि को हल्के में न लेने का आदेश है, इसलिए इन दोनों युवकों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है। दोनों युवकों के दावों और दस्तावेजों की जांच जारी है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात को लेकर विशेष सतर्क हैं कि कहीं सर्दी में घूमने और मांगने की आड़ में कोई बड़ा मकसद तो नहीं छिपा हुआ है। ग्रामीणों का भी कहना है कि उनकी हरकतें और जवाब संदिग्ध थे, इसलिए मामले की पूरी जांच होनी चाहिए। एलआईयू के अधिकारी थाने पहुंचे और दोनों युवकों से लंबी पूछताछ की। पुलिस ने उनके आधार कार्ड, पहचान पत्र, मोबाइल नंबर व अन्य दस्तावेज कब्जे में लेकर गहन जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने साफ कर दिया है कि सत्यापन पूरा होने तक किसी भी संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। दोनों से लगातार पूछताछ जारी है और सुरक्षा एजेंसियां हर पहलू को खंगाल रही हैं। हैरानी की बात यह रही कि दोनों का नाम भी नाजिर ही निकला। उन्होंने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में सर्दियों में तापमान बेहद कम होने के कारण वे हर साल ठंड के मौसम में अलग-अलग राज्यों में घूम-घूमकर मांगकर खाने का कार्य करते हैं और मौसम सामान्य होने पर वापस अपने घर लौट जाते हैं।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *