दुल्हन बग्घी पर सवार, डांस करते दुल्हे के घर पहुंची:प्रयागराज में दुल्हन अपनी बारात लेकर पहुंची, पूरे शहर में रही चर्चा

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

प्रयागराज में सोमवार की रात एक अनोखा नजारा देखने को मिला जब पहली बार किसी दुल्हन की बारात निकाली गई। प्रयागराज के कीडगंज निवासी राजेश जायसवाल ने अपनी बेटी तनु की शादी पर परंपरा से हटकर यह पहल की। दुल्हन तनु बग्घी पर सवार होकर डांस करते हुए दूल्हे के घर पहुंचीं। 2 किलोमीटर लंबी इस बारात को देखने के लिए लोग सड़कों पर उमड़ पड़े और पूरे दिन शहर में इसकी चर्चा रही। देखें तस्वीरें…. राजेश जायसवाल की पांच बेटियां हैं और एक भी बेटा न होने से उन्होंने अपनी दोनों बेटियां तनु और मनु को बचपन से बेटों की तरह पाला। तनु नेशनल लेवल क्रिकेट खिलाड़ी रही हैं। मनु टेनिस प्लेयर रहीं और वर्तमान में रेलवे में कार्यरत हैं। दोनों बेटियों ने हर परिस्थिति में पिता का साथ दिया। आज जब तनु की शादी की बात आई तो उन्होंने बेटे को तरह ही अपनी बेटी की बरात निकाल कर नाचते हुए पहुंचे और शादी कराई। राजेश जायसवाल का बचपन से सपना था कि वह अपने बेटे की बारात धूमधाम से निकालें। बेटा न होने पर उन्होंने यह सपना बेटी के माध्यम से पूरा करने का निर्णय लिया। शादी वाले दिन तनु को दुल्हन के लिबास में सजी बग्घी पर बैठाकर बारात निकाली गई। बैंड-बाजे की धुन पर दुल्हन डांस करते हुए दूल्हे के घर पहुंची

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *