दूल्हे की कार ने साइकिल सवार किशोरी को मारी टक्कर:इलाज के दौरान तोड़ा दम, खेत मे मामा को खाना देने जा रही थी

📅 Published: November 30, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

अमेठी में एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के केशवपुर गांव में एक दूल्हे की तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार किशोरी को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल किशोरी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। यह घटना शाहगढ़ ब्लॉक के दुबेपुर गांव की रहने वाली रिया रैदास (14) पुत्री राजीव के साथ हुई। रिया अपने नाना के यहां केशवपुर गांव आई हुई थी। आज दोपहर करीब 2 बजे वह साइकिल से खेत में काम कर रहे अपने परिजनों को खाना देने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से आ रही एक दूल्हे की अज्ञात तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों और परिजनों ने आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल किशोरी को मुसाफिरखाना सीएचसी पहुंचाया। सीएचसी में डॉक्टरों ने रिया को मृत घोषित कर दिया। किशोरी की मौत के बाद परिजनों की स्थिति दुखद है। पुलिस ने पूरे मामले का संज्ञान लिया है और विधिक कार्रवाई में जुट गई है। वहीं पूरे मामले पर मुसाफिरखाना इंस्पेक्टर विवेक सिंह ने बताया कि अस्पताल से मेमो मिला था जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है मामले की जांच की जा रही है

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *