देवरिया में बोलेरो की टक्कर से दुकानदार की मौत:शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, परिवार में मातम

📅 Published: November 26, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक सड़क हादसे में 40 वर्षीय दुकानदार सुरेंद्र यादव की मौत हो गई। नकहनी गांव निवासी सुरेंद्र यादव अपनी चाय और कोल्ड ड्रिंक की दुकान बंद कर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे की है। सुरेंद्र यादव अपनी दुकान बंद कर नगर के रूद्र मैरिज हॉल की ओर जा रहे थे। मैरिज हॉल के सामने से गुजरते समय एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सुरेंद्र सड़क पर दूर तक जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल सुरेंद्र को उठाया और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे और सुरेंद्र को देवरिया मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने काफी प्रयासों के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर सदर कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सुरेंद्र यादव की मौत की खबर नकहनी गांव पहुंचते ही परिवार और गांव में शोक छा गया। ग्रामीण सुरेंद्र को शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति बताते हैं। पुलिस ने बोलेरो वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *