देवरिया में भाजपा की स्नातक शिक्षक चुनाव बैठक:शंकर गिरी ने कार्यकर्ताओं को योग्य मतदाता जोड़ने को कहा

📅 Published: November 27, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

देवरिया में भाजपा ने स्नातक शिक्षक विधायक निर्वाचन 2026 की संगठनात्मक तैयारियाँ तेज कर दी हैं। गुरुवार को पार्टी जिला कार्यालय में एक जनपदीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें कार्यकर्ताओं ने अधिकतम मतदाता पंजीकरण सुनिश्चित कर भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का संकल्प लिया। अभियान के प्रदेश सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश मंत्री शंकर गिरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्नातक शिक्षक चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से पूरी निष्ठा और तत्परता के साथ मतदाता पंजीकरण अभियान में जुटने का आह्वान किया। गिरी ने बताया कि मतदाता फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 10 दिसंबर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से तेजी से जनसंपर्क कर योग्य मतदाताओं को जोड़ने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि स्नातक शिक्षक निर्वाचन भाजपा के वैचारिक आधार को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने-अपने संपर्क क्षेत्रों, विशेषकर विद्यालयों और शिक्षण संस्थानों में जाकर अधिकाधिक योग्य मतदाताओं का पंजीकरण कराएं। सिंह ने यह भी कहा कि यह चुनाव केवल राजनीतिक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन भी है। बैठक का संचालन अभियान के जिला संयोजक गिरिजेश सिंह ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक नरेंद्र तिवारी, मीडिया प्रभारी प्रभाकर तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष मुकुल मणि त्रिपाठी, राजेश मिश्रा, महेंद्र राय, मारकंडे गिरी, सुधीर श्रीवास्तव, संजय मिश्रा, हेमंत राव, अजय मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *