यूपी में SIR को लेकर हलचल तेज है। सपा समेत तमाम राजनीतिक दल इसे लेकर चुनाव आयोग पर हमलावर है। वहीं, काम के दबाव के चलते BLO परेशान हैं। प्रदेश में अब तक 7 बीएलओ की मौत हो चुकी है। इसमें 3 ने सुसाइड किया, जबकि 4 की हार्ट अटैक और ब्रेन हेमरेज से जान गई। इस बीच देवरिया के मृतक लेखपाल आशीष कुमार (35) के घर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव पहुंचीं। यहां वो फूट-फूटकर रोईं। दरअसल, शनिवार को मौत के बाद आशीष का शव रविवार को पैतृक गांव बरवा पहुंचा। परिजनों ने अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। डीएम को मौके पर बुलाने पर अड़े गए। आशीष की पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। सूचना पर एसडीएम दिशा श्रीवास्तव पहुंची। उन्होंने परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। एसडीएम दिशा परिवार की हालत देखकर खुद के आंसू नहीं रोक पाईं। कुर्सी पर बैठे-बैठे वह फफक पड़ीं। एसडीएम ने रोते हुए कहा- जो भी डिमांड होगी, सब पूरी की जाएगी। मैं यहां पर बैठी हूं। वो मेरा आदमी था, उसे काफी समय से एक कॉमन डिजीज थी। आने दीजिए, सबकी बातें सुनी जाएंगी। इसके बाद एसडीएम लेखपाल की पत्नी के पास पहुंचीं। जमीन पर बैठकर उनका हाथ थामा। ढांढस बंधाते हुए कहा- आप ये कभी मत सोचिएगा कि आपका कोई नहीं है। हम सब आपके साथ हैं। मैं हमेशा आपके साथ हूं। इसके बाद उन्होंने आशीष की पत्नी को गले लगा लिया। कहा- आपको बहुत हिम्मत रखनी पड़ेगी। मैं हूं आपके लिए। हमारी पूरी तहसील है आपके साथ। हम सब आपके साथ खड़े हैं। यूपी में SIR से जुड़ी हलचल के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
देवरिया में SDM फूट-फूटकर रोईं:मृतक लेखपाल की पत्नी से मिलने पहुंची थीं, मुरादाबाद में महिला BLO को ब्रेन हेमरेज
📅 Published: December 1, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
