दो बीएलओ को उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान:मिर्जापुर डीएम ने ईमानदारी से कार्य करने का किया आह्वान

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

मिर्जापुर में निर्वाचक नामावलियों के विशेष पुनरीक्षण-2026 अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया और सभी अधिकारियों को ईमानदारी व पूरी क्षमता से कार्य करने का आह्वान किया। यह सम्मान 1 जनवरी 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर चल रहे निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत दिया गया। इस अभियान में बीएलओ को मतदाताओं तक गणना प्रपत्र पहुंचाने। उन्हें भरवाने और उसके डिजिटलीकरण का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना होता है। छानबे विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ राजेश मिश्रा और मनीष कुमार ने अपने-अपने क्षेत्रों में सबसे पहले शत-प्रतिशत डिजिटलीकरण का कार्य पूरा किया। उन्होंने निर्धारित समय से पहले ही सभी गणना प्रपत्रों को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर अपनी कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया। मंगलवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी पवन कुमार गंगवार और उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने दोनों बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एक अत्यंत महत्वपूर्ण कार्य है, जिसमें पारदर्शिता और गति दोनों आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को समय-समय पर प्रोत्साहन के लिए सम्मानित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *