धान खरीदी: नमी जांच और ऑनलाइन एंट्री पर दिए निर्देश

📅 Published: December 2, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

धान खरीदी केंद्र में किसानों से बात करते कलेक्टर। भास्कर न्यूज | बलरामपुर धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू और पारदर्शी बनाए रखने के उद्देश्य से कलेक्टर राजेंद्र कटारा ने महाराजगंज और चांदो धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने खरीदी केंद्रों में तैयारियों, किसानों की सुविधा और व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने सबसे पहले केंद्र में आने वाले धान की नमी जांच की प्रक्रिया देखी और निर्देश दिए कि नमी परीक्षण पूर्ण पारदर्शिता के साथ किया जाए। उन्होंने बारदाने की उपलब्धता की जानकारी लेते हुए कर्मचारियों को पर्याप्त बारदाना पहले से रखने के निर्देश दिए, ताकि खरीदी कार्य में कोई बाधा न आए। कलेक्टर ने टोकन वितरण प्रणाली और ऑनलाइन एंट्री की भी जांच की तथा कहा कि डेटा समय पर और सटीक दर्ज किया जाए।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *