नदी प्रभावित एरिया में निरीक्षण करने पहुंचे पंचकूला DC:संबंधित अधिकारियों से मांगी डिटेल रिपोर्ट व एस्टीमेट, रिहोड़ बरवाला के पुल की हालत खराब

📅 Published: December 28, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

हरियाणा के पंचकूला में डीसी सतपाल शर्मा रविवार को नदी प्रभावित एरिया में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ संबंधित अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों को नदी में कटाव ओर बाढ़ बचाव कार्य का एस्टीमेट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी सतपाल शर्मा ने सूरजपुज नदी में कटाव होने व लगे डंगे की समीक्षा की व मौके पर ही नदी के बाकी छुटे भाग की पैमाइश करवाई। इसके अलावा ग्रामीणों से बातचीत भी की ओर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को अनुमानित लागत का एस्टिमेट बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी ने इसके उपरांत सुखु माजरा, शाहपुर झांझर नदी, बालन नदी का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारी को होने वाले कार्य का एस्टीमेट बनाकर के निर्देश दिए। 10 दिन में मांगा पुल का एस्टीमेट रिहोड़-बरवाला के पुल की 10 दिन में चीफ इंजीनियर एचएसवीपी व पीडब्ल्यूडी की सयुक्त टीम से जांच करवा कर पुल की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि जल्दी से जल्दी पुल पर आना जाना सुचारू रूप से किया जा सके। डीसी ने रायपुररानी में ककराली, डांगरी नदी में भूमि कटाव का भी निरीक्षण किया ओर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को स्टोन स्टड्स लगाने के निर्देश दिए। विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश
डीसी ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अभी बारिश आने का काफी समय बाकी है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों से बाढ़ बचाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि समय रहते बाढ़ बचाव कार्य को पूरा किया जा सके। रिहोड़ पूल के पास NHAI को मिट्टी डलवा कर ठीक करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *