नाबालिग का शव कब्र से 1 किमी दूर निर्वस्त्र मिला:लखीमपुर खीरी में चार दिन पहले बीमारी से हुई थी मौत, पुलिस जांच में जुटी

📅 Published: November 25, 2025 | 📂 Category: Uncategorized

लखीमपुर खीरी जिले के नीमगांव थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव कब्र से निकालकर एक किलोमीटर दूर निर्वस्त्र अवस्था में मिला है। किशोरी का अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया गया था और मंगलवार सुबह उसका शव सिकंदराबाद श्मशान घाट से लगभग एक किलोमीटर दूर कलवलाह पर पाया गया। शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना स्थल पर कब्र के पास एक कुदाल भी बरामद हुई है। इस घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मृतका की पहचान सिकंदराबाद निवासी आसरा बानो पुत्री शकील खान के रूप में हुई है। उसकी बीते शुक्रवार को बीमारी के चलते मौत हो गई थी, जिसके बाद उसी दिन उसका अंतिम संस्कार किया गया था। सूचना मिलते ही नीमगांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच में बाधा न हो, इसके लिए ग्रामीणों को घटना स्थल के पास जाने से रोक दिया है। उच्च अधिकारियों को भी इस घटना की जानकारी दे दी गई है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष नीमगांव आदित्य कुमार मौर्य ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी मिली है। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल, घटना के बारे में कुछ भी कहना संभव नहीं है।

Read more


📱 Share on WhatsApp 🌐 View Original Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *