लखनऊ नगर निगम ने नालियों में गोबर फेंकने पर कार्रवाई की है। जोन-6 के पारा थाना क्षेत्र में पिंक सिटी, गदियांना अवैध डेयरी के खिलाफ एक्शन लेते हुए 22 भैंस और 3 गाय जब्त किया गया। इन मवेशियों को पीजीआई कांजीहाउस में रखा गया है। मामले में स्थानीय लोगों ने IGRS पर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। गोबर को खुले प्लॉटों में फेंकने और नालियों में बहाने से गंदगी, जलभराव और मच्छर जनित रोग के मामले सामने आ रहे थे। नगर निगम सीमा में भैंस पालने पर पाबंदी लखनऊ में नगर निगम की सीमा में भैंस पालने पर प्रतिबंध है। नगर निगम अधिनियम 1959 के मुताबिक यह प्रदूषण की श्रेणी में आता है। इसके तहत केवल दो गाय ही एक व्यक्ति पाल सकते हैं। अभियान में पुलिस बल, प्रवर्तन दल एवं पशु कल्याण विभाग की संयुक्त भागीदारी रही। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा ने कहा कि इन लोगों को चेतावनी दी गई है। नियमों का उल्लंघन करने पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। नगर निगम ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी शहर के बीचो बीच अवैध डेरियों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा व गोबर निस्तारण की लापरवाही के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी, ताकि शहर को स्वच्छ, सुरक्षित और रोगमुक्त बनाया जा सके।
नालियों में गोबर बहाने पर कार्रवाई:लखनऊ नगर निगम ने 22 भैंस और 3 गाय जब्त किया, IGRS पर हुई थी शिकायत
📅 Published: December 3, 2025 |
📂 Category: Uncategorized
